Songtexte.com Drucklogo

Hum The Jinke Sahare Songtext
von Lata Mangeshkar

Hum The Jinke Sahare Songtext

हम थे जिनके सहारे वो हुए ना हमारे
डूबी जब दिल की नैया, सामने थे किनारे
हम थे जिनके सहारे वो हुए ना हमारे
डूबी जब दिल की नैया, सामने थे किनारे
हम थे जिनके सहारे...

क्या मुहब्बत के वादे, क्या वफ़ा के इरादे
रेत की हैं दीवारें, जो भी चाहे गिरा दे
जो भी चाहे गिरा दे
हम थे जिनके सहारे वो हुए ना हमारे


है सभी कुछ जहाँ में, दोस्ती है, वफ़ा है
अपनी ये कमनसीबी, हमको ना कुछ भी मिला है
हमको ना कुछ भी मिला है
हम थे जिनके सहारे वो हुए ना हमारे

यूँ तो दुनिया बसेगी, तनहाई फिर भी डसेगी
जो ज़िंदगी में कमी थी वो कमी तो रहेगी
वो कमी तो रहेगी

हम थे जिनके सहारे वो हुए ना हमारे
डूबी जब दिल की नैया, सामने थे किनारे
हम थे जिनके सहारे...

Songtext kommentieren

Log dich ein um einen Eintrag zu schreiben.
Schreibe den ersten Kommentar!

Quiz
Cro nimmt es meistens ...?

Fans

»Hum The Jinke Sahare« gefällt bisher niemandem.