Songtexte.com Drucklogo

Kari Badariya Songtext
von Lata Mangeshkar

Kari Badariya Songtext

कारी बदरिया, मारे लहरिया, मोरा जियरा उड़ा जाए रे
कारी बदरिया, मारे लहरिया, मोरा जियरा उड़ा जाए रे
धीरे से चल अरी बैरी पवन, मोरा गोरा बदन खुला जाए रे
हाए रामा, मोरा जियरा उड़ा जाए रे

भीगा-भीगा मौसम, ये भीगा-भीगा मौसम
ये दिन अलबेले, ये दिन अलबेले
जिया नहीं लागे सावन में अकेले
जिया नहीं लागे सावन में अकेले
पी की पुकार करे पापी पपीहा
मोरे दिल को बेदर्दी जलाए रे

कारी बदरिया, मारे लहरिया, मोरा जियरा उड़ा जाए रे
हाए रामा, मोरा जियरा उड़ा जाए रे


कली-कली भँवरा जो डोलन लागे
कली-कली भँवरा जो डोलन लागे
मीठी-मीठी पीड़ा करजवा में जागे
मीठी-मीठी पीड़ा करजवा में जागे
मनवा को थाम यही सोचू मैं राम
कोई मोरी नगरीयां बसाए रे

कारी बदरिया, मारे लहरिया, मोरा जियरा उड़ा जाए रे
हाए रामा, मोरा जियरा उड़ा जाए रे

पिया बिन फीकी रे, पिया बिन फीकी
ये सजधज मोरी, ये सजधज मोरी
इत-उत भटके जवानी निगोड़ी
इत-उत भटके जवानी निगोड़ी
चढ़ती उमर लिए जाए उधर
जहाँ रातों को निंदिया न आए रे

कारी बदरिया, मारे लहरिया, मोरा जियरा उड़ा जाए रे
धीरे से चल अरी बैरी पवन, मोरा गोरा बदन खुला जाए रे
हाए रामा, मोरा जियरा उड़ा जाए रे

Songtext kommentieren

Log dich ein um einen Eintrag zu schreiben.
Schreibe den ersten Kommentar!

Quiz
Wer singt über den „Highway to Hell“?

Fans

»Kari Badariya« gefällt bisher niemandem.