Songtexte.com Drucklogo

Jaoon Kahan Bata Songtext
von Mukesh

Jaoon Kahan Bata Songtext

जाऊँ कहाँ बता ऐ दिल?
दुनिया बड़ी है संगदिल
चाँदनी आई घर जलाने
सूझे ना कोई मंज़िल
जाऊँ कहाँ बता ऐ दिल?
दुनिया बड़ी है संगदिल
चाँदनी आई घर जलाने
सूझे ना कोई मंज़िल
जाऊँ कहाँ बता ऐ दिल?

बनके टूटे यहाँ आरज़ू के महल
ये ज़मीं आसमाँ भी गए है बदल
कहती है ज़िंदगी इस जहाँ से निकल
कहती है ज़िंदगी इस जहाँ से निकल


जाऊँ कहाँ बता ऐ दिल?
दुनिया बड़ी है संगदिल
चाँदनी आई घर जलाने
सूझे ना कोई मंज़िल
जाऊँ कहाँ बता ऐ दिल?

हाए इस पार तो आँसुओं की डगर
जाने उस पार क्या हो किसे है ख़बर
ठोकरें खा रही हर कदम पर नज़र
ठोकरें खा रही हर कदम पर नज़र

जाऊँ कहाँ बता ऐ दिल?
दुनिया बड़ी है संगदिल
चाँदनी आई घर जलाने
सूझे ना कोई मंज़िल
जाऊँ कहाँ बता ऐ दिल?

Songtext kommentieren

Log dich ein um einen Eintrag zu schreiben.
Schreibe den ersten Kommentar!

Quiz
Welcher Song kommt von Passenger?

Fans

»Jaoon Kahan Bata« gefällt bisher niemandem.