Songtexte.com Drucklogo

Ae Duniya Ke Malik Tu Bata (From ’Baghdad Ka Chor’) Songtext
von Mukesh

Ae Duniya Ke Malik Tu Bata (From ’Baghdad Ka Chor’) Songtext

ऐ दुनिया के मालिक, तू बता
अब जाएँ तो जाएँ कहाँ?
बरबाद हुई दिल की दुनिया
अब जाएँ तो जाएँ कहाँ?

हँसना भी है रोने जैसा
गाना भी है फ़रियाद, हो
गाना है फ़रियाद

हाय, मोहब्बत का ये आलम
आए किसी की याद
हो, आए किसी की याद

एक ज़ालिम ने दिल तोड़ दिया
अब जाएँ तो जाएँ कहाँ?


ऐ दुनिया के मालिक, तू बता
अब जाएँ तो जाएँ कहाँ?

अपना बनाकर हमको
उसने फेर ली नज़रें, हाय
फेर ली नज़रें, हाय

दिल है मगर दीवाना उसका
कौन उसे समझाए?
हो, कौन उसे समझाए?

दुनिया से मिटा है नाम-ए-वफ़ा
अब जाएँ तो जाएँ कहाँ?

ऐ दुनिया के मालिक, तू बता
अब जाएँ तो जाएँ कहाँ?
बरबाद हुई दिल की दुनिया
अब जाएँ तो जाएँ कहाँ?

Songtext kommentieren

Log dich ein um einen Eintrag zu schreiben.
Schreibe den ersten Kommentar!

Quiz
Welcher Song kommt von Passenger?

Fans

»Ae Duniya Ke Malik Tu Bata (From ’Baghdad Ka Chor’)« gefällt bisher niemandem.