Songtexte.com Drucklogo

Teri Jawani Tapta Mahina Songtext
von Mohammed Rafi

Teri Jawani Tapta Mahina Songtext

तेरी जवानी तपता महीना, ऐ नाज़नीना
तेरी जवानी तपता महीना, ऐ नाज़नीना
छू ले नज़र तो आए पसीना, ऐ नाज़नीना
तेरी जवानी...

हाय, ये तेरा लहरा के चलना, इठला के चलना
हाय, ये तेरा लहरा के चलना, इठला के चलना

रह-रह के धड़के धरती का सीना, ऐ नाज़नीना
रह-रह के धड़के धरती का सीना, ऐ नाज़नीना
तेरी जवानी तपता महीना, ऐ नाज़नीना
तेरी जवानी...

तेरे बदन में फूलों की नर्मी, शोलों की गर्मी
तेरे बदन में फूलों की नर्मी, शोलों की गर्मी


हर अंग तेरा तरशा नगीना, ऐ नाज़नीना
हर अंग तेरा तरशा नगीना, ऐ नाज़नीना
तेरी जवानी तपता महीना, ऐ नाज़नीना
तेरी जवानी...

आँखों में बिजली, ज़ुल्फ़ों में बादल, साँसों में हलचल
आँखों में बिजली, ज़ुल्फ़ों में बादल, साँसों में हलचल

तुझ सी नहीं कोई क़ातिल हसीना, ऐ नाज़नीना
तुझ सी नहीं कोई क़ातिल हसीना, ऐ नाज़नीना
तेरी जवानी तपता महीना, ऐ नाज़नीना
तेरी जवानी...

जीने का कोई सामान कर दे, एहसान कर दे
जीने का कोई सामान कर दे, एहसान कर दे

तेरे बग़ैर अब मुश्किल है जीना, ऐ नाज़नीना
तेरे बग़ैर अब मुश्किल है जीना, ऐ नाज़नीना
तेरी जवानी तपता महीना, ऐ नाज़नीना
छू ले नज़र तो आए पसीना, ऐ नाज़नीना
तेरी जवानी...

Songtext kommentieren

Log dich ein um einen Eintrag zu schreiben.
Schreibe den ersten Kommentar!

Fans

»Teri Jawani Tapta Mahina« gefällt bisher niemandem.