Songtexte.com Drucklogo

Chori Kiya Re Jiya Songtext
von Sonu Nigam & Shreya Ghoshal

Chori Kiya Re Jiya Songtext

साँची-साँची तेरी नज़रें एक दर्पन
देवें मन की ख़बरें एक पलछिन

अधरों ने कुछ ना कहा रे
नैनों ने कह दिया, ओ

तूने तो पल-भर में
चोरी किया रे जिया, मोरा जिया
ओ, तूने भी पल-भर में
चोरी किया रे जिया, मोरे पिया

गुमसुम-गुमसुम रहने वाली
हमरी ये गुजरिया रे
कल-कल, कल-कल बहने लागी
जैसे प्रेम की नदिया रे

तुझ संग प्रीत हमने लगाई है
तब जा के ये रुत आई है


तूने तो पल-भर में
चोरी किया रे जिया, मोरा जिया
ओ, तूने भी पल-भर में
चोरी किया रे जिया, मोरे पिया

गुपचुप-गुपचुप दिल में आया
सजना स्वाँग रचैया रे
पल-पल, हर पल जिसकी छाया
अपना पार लगैया रे

हो, तुझ पर जान हमने लुटाई है
तब जा के तू संग आई है

तूने तो पल-भर में
चोरी किया रे जिया, मोरे पिया

हो, साँची-साँची तेरी नज़रें एक दर्पन
देवें मन की ख़बरें एक पलछिन

अधरों ने कुछ ना कहा रे
नैनों ने कह दिया, ओ

तूने तो पल-भर में
चोरी किया रे जिया, मोरे पिया
हो, तूने भी पल-भर में
चोरी किया रे जिया, मोरा जिया

Songtext kommentieren

Log dich ein um einen Eintrag zu schreiben.
Schreibe den ersten Kommentar!

Beliebte Songtexte
von Sonu Nigam & Shreya Ghoshal

Quiz
Wer ist gemeint mit „The King of Pop“?

Fans

»Chori Kiya Re Jiya« gefällt bisher niemandem.