Songtexte.com Drucklogo

Jeevan Se Bhari Teri Ankhen Songtext
von Manohari Singh

Jeevan Se Bhari Teri Ankhen Songtext

जीवन से भरी तेरी आँखें
मजबूर करें जीने के लिए
सागर भी तरसते रहते हैं, तेरे रूप का रस पीने के लिए
जीवन से भरी तेरी आँखें


तस्वीर बनाये क्या कोई, क्या कोई लिखे तुझपे कविता
रंगों छंदों में समाएगी, किस तरह से इतनी सुंदरता
इक धड़कन है तू दिल के लिए, एक जान है तू जीने के लिए
जीवन से भरी तेरी आँखें

मधुबन की सुगंध है साँसों में, बाहों में कमल की कोमलता
किरणों का तेज है चेहरे पे, हिरणों की है तुझमें चंचलता
आँचल का तेरे है तार बहुत, कोई चाक जिगर सीने के लिए
जीवन से भरी तेरी आँखें, मजबूर करें जीने के लिए
जीवन से भरी तेरी आँखें
Jetzt Songtext hinzufügen

Songtext kommentieren

Log dich ein um einen Eintrag zu schreiben.
Schreibe den ersten Kommentar!

Ähnliche Artists

Quiz
Wer will in seinem Song aufgeweckt werden?

Fans

»Jeevan Se Bhari Teri Ankhen« gefällt bisher niemandem.