Songtexte.com Drucklogo

Chhan Chhan Payal Chhanke Songtext
von Lata Mangeshkar & Manna Dey

Chhan Chhan Payal Chhanke Songtext

छन-छन, छन-छन पायल छनके
खन-खन, खन-खन कंगना खनके
छन-छन, छन-छन पायल छनके
खन-खन, खन-खन कंगना खनके

ऐसे में चोरी-चोरी, चली हो कहाँ गोरी आज बन-ठन के?
छन-छन, छन-छन पायल छनके
खन-खन, खन-खन कंगना खनके

बदरा के संग चली, ले के उमंग चली
मैं तो पिया की गली रे
(बदरा के संग चली, ले के उमंग चली)
(मैं तो पिया की गली रे)

नैनों में प्यार लिए, १६ सिंगार किए
बन के अनारकली रे
(नैनों में प्यार लिए, १६ सिंगार किए)
(बन के अनारकली रे)


देखो हैं टेढ़ी राहें, पाँव ना फिसल जाएँ
(देखो हैं टेढ़ी राहें, पाँव ना फिसल जाएँ)
चलो थम-थम के

छन-छन, छन-छन पायल छनके
खन-खन, खन-खन कंगना खनके

तू ही मेरी दुनिया है, तू ही मेरी ज़िंदगी, ओ
तू ही तो बहार है
जब तू उदास है, खोया-खोया मेरे लिए, ओ
सारा संसार है

रुत है रंगीली, सुहानी, फूलों पे आई जवानी
चुप-चुप ना रहो पिया, मुझ से तो कहो पिया भेद ज़रा मन के

छन-छन, छन-छन पायल छनके
खन-खन, खन-खन कंगना खनके

ऐसे में चोरी-चोरी, चली हो कहाँ गोरी आज बन-ठन के?
छन-छन, छन-छन पायल छनके
खन-खन, खन-खन कंगना खनके

Songtext kommentieren

Log dich ein um einen Eintrag zu schreiben.
Schreibe den ersten Kommentar!

Beliebte Songtexte
von Lata Mangeshkar & Manna Dey

Fans

»Chhan Chhan Payal Chhanke« gefällt bisher niemandem.